राशन वितरण करने में डीलरों का मनमाना रवैया
1 min read
राशन वितरण करने में डीलरों का मनमाना रवैया
NEWS TODAY (संवाददाता- विवेक चौबे)गढ़वा : कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन होने से गरीब लोगों का रोजी-रोजगार खत्म हो गया है।
ये भी पढे- क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 16 लोग खिड़की तोड़ भाग निकले
वहीं कांडी प्रखण्ड के डीलरों द्वारा लगातार करतूतें सामने आ रही हैं। बता दें कि फरवरी माह 2020 का राशन का वितरण अब तक नहीं किया गया। मामला है,ग्रामपंचायत- सरकोनी के लाभुकों की। सौ से ऊपर लाभुकों ने पंचायत मुखिया- मीना देवी से डीलर द्वारा फरवरी माह का राशन वितरण करवाने के लिए गुहार लगाया है।
गुहार लगाने वालों में- सुनरी देवी,फुलकलिया देवी,शांति देवी,बुधन पासवान,रीता देवी,बिफनी देवी,तारा देवी,सरस्वती देवी,सरिता देवी,गीता देवी,कौशिला देवी,रीता देवी सहित अन्य का नाम शामिल है। मुखिया प्रतिनिधि- अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गांव के लाभुक उत्साह स्वयं सहायता समूह कोवाड़ी के डीलर- मीना देवी के पास तकरीबन 1 वर्ष से राशन वितरण किया जा रहा है,किन्तु माह फरवरी का राशन लाभुकों को नहीं मिला है,जबकि कुछ लोगों का पर्ची भी निकाल दि गई है।
कुछ लाभुकों के कार्ड में भी चढ़ा दिया गया है। सभी लाभुक दो माह से डीलर के द्वारा लाभुकों को परेशान किया जा रहा है। साथ ही अरुण सिंह ने बताया कि मार्च माह का राशन नीलम सहायता समूह सरकोनी के पास राशन का उठाव कर लिया गया है। केवल फरवरी माह का राशन कोवाड़ी डीलर- मीना देवी के पास बकाया है। उन्होंने इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी- जोहन टुड्डू को अवगत कराया है। जोहन टुड्डू ने 15 अप्रैल का समय लिया है। सिंह ने कोवाड़ी डीलर से फरवरी माह का राशन लाभुकों के बीच वितरण कराने का मांग किया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी,गढ़वा को व्हाट्सएप्प के माध्यम से लाभुकों का आवेदन प्रेषित कर दिया गया है।