
रांची।
राज्यपाल ने अंडर-18 रिकर्व महिला वर्ग की विश्व चैंपियन कोमालिका को किया सम्मानित। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……….
रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज राज भवन के दरबार हॉल में अंडर-18 रिकर्व महिला वर्ग की विश्व चैंपियन कोमालिका को सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा आपकी इस उपलब्धि पर इस राज्य के ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देशवासी हर्षित एवं गौरवान्वित हैं। आपने स्वयं व परिवार के साथ इस राज्य एवं देश का नाम सम्पूर्ण विश्व में रौशन किया है। उन्होंने कहा कि आपने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया है। आज आप कई युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणास्रोत बन गये हैं। आप जीवन में इसी प्रकार कामयाबी प्राप्त करते रहें और देश का नाम गौरवान्वित करते रहें। राज्यपाल ने कोमालिका के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है।