राज्य:कोरोना की भयावह स्थिति के कारण कई राज्यों ने लगाए कड़े प्रतिबंध…
1 min read
राज्य:कोरोना की भयावह स्थिति के कारण कई राज्यों ने लगाए कड़े प्रतिबंध…
NEWSTODAYJ_राज्य:देश में कोरोना की दूसरी लहर दिनों-दिन भयावह होती जा रही है। सोमवार को कोविड-19 के 3,52,991 मामले सामने आए, साथ ही 2,812 लोगों की एक दिन में मरने का रिकॉर्ड भी बन गया। कोरोना के कारण हालात काफी खराब हैं। कुछ शहरों में कोविड -19 की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है। सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए लोगों को घर में भी मास्क लगाने को कह दिया है। वहीं भारत में सात दिनों में पहली बार 22.49 लाख मामले दर्ज हुए हैं जो अब तक की सबसे तेज गति है।
यह भी पढ़े।
कोरोना अपडेट: दुबई से एयरलिफ्ट किए जा रहे 7 ऑक्सीजन कंटेनर्स, लेने पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश ने कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि वर्तमान में कोरोना की स्थिति से घबराएं नहीं, अनावश्यक तनाव ज्यादा घातक है।
पंजाब में शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू
बढ़ते कोरोना वायरस से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक रात के कर्फ्यू की घोषणा की। साथ ही पंजाब सरकार ने शाम 5 बजे तक दुकानें बंद करने का आदेश दिया और रात्रि के कर्फ्यू को दो घंटे बढ़ा दिया, अब आठ बजे की जगह छह बजे ही कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।
केरल ने लगाए कड़े प्रतिबंध
केरल सरकार ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक में सिनेमाघर, मॉल, जिम बंद रहेंगे साथ ही राज्य पूर्ण तालाबंदी नहीं करने का निर्णय लिया है। वहीं साप्ताहिक प्रतिबंध और कड़े होंगे। केरल में अब दुकानों को केवल शाम 7:30 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,890 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14.27 लाख तक पहुंच गई। संक्रमण के नए मामलों में 70 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 28 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,138 हो गई। इसी अवधि में 7,943 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक 11,89,267 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। विजयन ने कहा कि केरल में सोमवार को 96,378 नमूनों की जांच की गई। राज्य में फिलहाल 2,32,812 मरीज उपचाराधीन हैं।
आंध्र प्रदेश में जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रहेंगे बंद
आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम, स्विमिंग पूल और स्पा को बंद करने का आदेश दिया। वहीं सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों और सिनेमाघरों को केवल 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा।
साथ ही किसी भी सभा में 50 से अधिक लोगों को नहीं होना चाहिए। यहां तककि सभा में शामिल उन 50 लोगों को कोविड -19 की गाइडलाइंस का पालन करना होगा जैसे कि मास्क पहनना और शारीरिक दूरी बनाए रखना।आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,881 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,43,441 हो गई। प्रदेश में इसी अवधि में कोविड-19 के 51 और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7,736 तक पहुंच गई। राज्य में इसी अवधि में 4,431 लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,40,574 हो गई है। आंध्र प्रदेश में 95,131 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 74,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई।