राजेश “अभागा” की खलनायकी से सजी फ़िल्म प्लेटफार्म नम्बर 2 एक जून से होगी प्रदर्शित
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
गिरीडीह।
राजेश “अभागा” की खलनायकी से सजी फ़िल्म प्लेटफार्म नम्बर 2 एक जून से होगी प्रदर्शित..
छोटे खान।
धनबाद। झारखण्ड प्रदेश के गिरिडीह जिले के उभरते फ़िल्मी खलनायक राजेश”अभागा” के अभिनय से सजी भोजपुरी फ़िल्म “प्लेटफार्म नम्बर-2” आगामी 1 जून से बिहार,झारखंड और नेपाल में एक साथ प्रदर्शित हो रही है।
इस फ़िल्म की कथानक पूरी तरह से समाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।
फ़िल्म की कहानी एक गंवई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-2 से शुरू होकर उसी प्लेटफार्म पर समाप्त होती है।
ग्रामीण दबंगई और एक अनाथ बच्चे की कहानी के इर्द गिर्द घूमती इस फ़िल्म में एक्शन भी है तो सस्पेंश और थ्रिल भी है। रोमांस भी है तो मारधाड़ भी है।
पूरी तरह से सिनेमाई दर्शकों को रोमांचित करने वाली इस भोजपुरी फिल्म में बस वही नही है जो आज भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज को रसातल की ओर ले जा रही है… यानि की अश्लीलता।
पूरी तरह से अश्लीलता रहित इस भोजपुरी फ़िल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय हैं। जो दर्शकों की जुबां पर निश्चित ही रच और बस जायेगी।
महेश दास और सावन कुमार के संगीत से सजा फ़िल्म के गाने को इंदु सोनाली, अलका झा,रंजीता सिन्हा, खुशबु उत्तम, सावन कुमार, मुकेश हंसमुख और पाण्डेय ने स्वरबद्ध किया है।
डॉ राबिन्स कुमार सिन्हा के निर्देशन और मुम्बई की ब्लू भर्ज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में खलनायक राजेश “अभागा” के अलावे थियेटर जगत से जुड़े अन्य कई कलाकार शामिल हैं। इन कलाकारों के अलावे सिनेमा जगत के नामचीन हास्य कलाकार केके गोस्वामी, फ़िल्मी दुनियां की आइटम क्वीन सीमा सिंह, भोजपुरी फिल्मों के खलनायको में सुमार बालेश्वर सिंह भी काफी अहम भूमिका में दिखेंगे।
वंही फ़िल्म में राहुल सिंह(नायक), रेशमा शेख(नायिका) मुन्ना बिहारी, ललित भंडारी, अखिलेश चौरसिया, जयंत जलद आदि की सराहनीय भूमिका में नजर आयेंगे।
सिनामाई दर्शको को ध्यान में रखकर निर्मित की गयी इस फ़िल्म की सुट्टिंग झारखण्ड, बिहार, यूपी और मुम्बई के कई उम्दा लोकेशनों पर की गयी है।
खलनायक राजेश”अभागा”एक परिचय
———————————————————-
मूलतः बिहार प्रदेश के बांका जिले के चान्दन प्रखंड अन्तर्गत नावाडीह गांव निवासी राजेश”अभागा” की शिक्षा दीक्षा झारखण्ड के गिरिडीह जिले में हुई। वर्ष 1982 से रंगकर्म से जुडे राजेश ने अपने पैतृक गांव की “गोपाल कला मंच” से अभिनय प्रारम्भ किया बाद में गिरिडीह में “छोटानागपुर रंगालय” नामक एक सांस्कृतिक संस्था का गठन कर देश के विभिन्न प्रांतों में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय स्तर की नाट्य प्रतियोगिताओं में सिरकत कर इन्होंने 200 से अधिक नाटकों में छोटी बड़ी भूमिकाओं का निर्वहन किया। 50 से अधिक नाटकों का निर्देशन और दर्जनाधिक नाटकों का इन्होंने लेखन भी किया है।
इन्हें इनके अभिनय, लेखन और निर्देधन के लिये कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। जिसमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट करेक्टर, बेस्ट डॉयरेक्टर, बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर, बेस्ट हास्य अभिनेता आदि के पुरस्कार शामिल हैं।
वर्ष 1991 से मेन स्ट्रीम की पत्रकारिता से जुड़े राजेश इन दिनों थियेटर के साथ फिल्मों में भी अभिनय कर रहें है। अब चार फिल्मों में इन्होंने अभिनय किया है।जिसमे दो हिन्दी और दो भोजपूरी फ़िल्म शामिल है।
एक हिंदी फ़िल्म में इन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका किया है जबकि शेष तीन फिल्मों में यह खलनायक की भूमिका का निर्वहन किया है।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap9386192053