राउरकेला से झारसुगुड़ा और बिलासपुर स्टेशनों के बीच अपग्रेडेशन का कार्य 15 मार्च तक
1 min read
जमशेदपुर।
राउरकेला से झारसुगुड़ा और बिलासपुर स्टेशनों के बीच अपग्रेडेशन का कार्य 15 मार्च तक
जमशेदपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला से झारसुगुड़ा और बिलासपुर स्टेशनों के बीच अपग्रेडेशन का कार्य 15 मार्च तक चलेगा। रेलवे अपग्रेडेशन कार्य के कारण हावड़ा-मुंबई मेन लाइन में चलने वाली दो पैसेंजर और छह एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
टाटा स्टील एक वर्ष के लिए स्टील एक्सप्रेस को गोद लेगी। इस ट्रेन की सभी बोगियों के बाहरी हिस्से में टाटा स्टील के 111 वर्ष और जमशेदपुर के सौ वर्षों के इतिहास की झलकियां दिखेगी। जुस्को एमडी तरूण डागा ने ट्रैवल्स एक्जीबिशन ऑफ जमशेदपुर और ट्रैवल्स ऑन जमशेदपुर का नाम सुणया है। स्टील एक्सप्रेस सुबह टाटानगर स्टेशन से खुलकर हावड़ा जाती है और शाम में यही ट्रेन वापस टाटानगर लौटती है।
सेंटर फॉर एक्सिलेंस में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (सीएस) चाणक्य चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन की सभी बोगियों में टाटा स्टील और जमशेदपुर के सौ वर्षों के सफर को चित्रों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को क्या नाम दिया जाए? इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के सौ वर्ष के उपलक्ष्य में टाटा स्टील पहली बार इस तरह की नई पहल कर रही है। इसके लिए उन्हें साउथ ईस्टर्न रेलवे से अनुमति मिल गई है।