रांची में कोरोना फैलाने वाली मलेशियाई महिला पुलिस की गिरफ्त में- वीजा कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज
1 min read
रांची में कोरोना फैलाने वाली मलेशियाई महिला पुलिस की गिरफ्त में- वीजा कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज
NEWS TODAY – रिम्स के कोविड वार्ड में पिछले 25 दिनों से भर्ती 22 वर्षीय मलेशियाई महिला को शुक्रवार की रात करीब 8 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है। 20 अप्रैल को ही उसकी कोरोना की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
ये भी पढ़े- सेना ने मुठभेड़ में दो आतंकी और एक उनका साथी को किया ढेर-पुलवामा
प्रशासन ने उसे कोविड वार्ड से निकालकर खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्वारांटाइन सेंटर में शिफ्ट किया है। वहीँ उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि प्रशासन ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उसके खिलाफ वीजा कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि रिम्स में उसे 31 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था।