रमेशर मुर्मू हत्या के विरोध में सिदो-कान्हू के वंशज 30 जून को नहीं मनाएंगे राज्य में हूल दिवस- करेंगे विरोध प्रदर्शन
1 min read
रमेशर मुर्मू हत्या के विरोध में सिदो-कान्हू के वंशज 30 जून को नहीं मनाएंगे राज्य में हूल दिवस- करेंगे विरोध प्रदर्शन
NEWSTODAYJ – शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज इस बार संताल परगना में हूल दिवस नहीं मनाएंगे। उन्होंने बैठक में ऐलान किया कि हूल दिवस पर भोगनाडीह में किसी भी राजनीतिक दल के नेता व जिला प्रशासन को शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया जाएगा। शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशजों ने अपने समाज के लोगों के साथ बुधवार को भोगनाडीह स्थित आवास पर आपात बैठक की। बैठक में वंशज भागवत मुर्मू, लीली मुर्मू, रूपचांद मुर्मू समेत अन्य गांवों से आए समाज व भोगनाडीह के लोग मौजूद थे। बीते दिनों रमेशर मुर्मू की हत्या के विरोध में प्रस्ताव लेकर पूरे राज्य में 30 जून को हूल दिवस नहीं मनाने की लोगों से अपील की। साथ ही गुरुवार को संताल में जगह-जगह स्थापित शहीद प्रतिमा स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ये भी पढ़े…
बोकारो: फुसरो में समाजसेवी द्वारा किया गया लावारिस शव का अंतिम संस्कार
वंशज मंडल मुर्मू ने आरोप लगाया कि रमेशर मुर्मू की पोस्टमार्टम रिपार्ट गलत है। राजनीतिक साजिश के तहत रिपोर्ट बनायी गयी है। उन्होंने वंशजों को सुरक्षा नहीं देने तथा इस हत्याकांड की सक्रियतापूर्वक जांच नहीं करने का भी आरोप लगाया। मंडल मुर्मू ने बताया कि थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रमेशर मुर्मू की मौत ज्यादा अल्कोहल सेवन करने से हुई है। परिजन इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी एचके पाठक ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से परिजनों को अवगत कराया है।