मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
1 min read
धनबाद।
मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
धनबाद। धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में आज दोपहार बाद तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रांची में दोपहर एक बजे के बाद आसमान में बादल छाने और करीब दो बजे बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। इस बारिश से बढ़ती गर्मी का अनुभव कर रहे लोगों को थोड़ी राहत दी, लेकिन इस बेमौसम बारिश से बीमारियों के भी बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
इधर, रांची का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान मार्च महीने में 37 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया है। हालांकि आज हुई हल्की बारिश से अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम सुहाना बने रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के रांची स्थित कार्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान राडार, सैटेलाईट और अन्य प्रेक्षण के अनुसार रामगढ़,रांची और हजारीबाग जिले में आज दो से तीन घंटों तक मेघ गर्ज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई। इन जिलों में कहीं-कहीं अचानक तेज हवाओं का झोंका भी उठा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले चार दिनों तक सामान्यतः आसमान में बादल छाये रहेंगे और एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। आगामी 18 मार्च तक मौसम इसी तरह से बने रहने की संभावना है। इस दौरान कुछेक स्थानों गर्जन या हल्की बारिश की भी संभावना है।
NEWSTODAYJHARKHAND.COM