मुख्यमंत्री ने दिए वोट , ढुल्लू महतो पहुचे वोट देने विधानसभा , धनबाद का विधायक ने भी वोटिंग किए , वोटिंग प्रतिक्रिया लगातार जारी , सभी विधायक पहुँचे रांची…
1 min read
NEWSTODAYJ रांची : झारखंड विधानसभा में वोटिंग की प्रक्रिया शरू हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक पहला वोट JMM के भूषण तिर्की ने डाला जबकि दूसरा BJP के मनीष जायसवाल ने दिया है।इसी बीच धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो भी पुलिस कस्टडी में वोट देने रांची विधानसभा पहुंचे। दरअसल आपराधिक मामलों में फिलहाल जेल में बंद ढुल्लू महतो चुनाव आयोग से इजाजत लेकर राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पहुंचे हैं.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी वोटिंग दे दिए।वो अकेले ही वोट डालने विधानसभा पहुंचे।
यह भी पढ़े…
सारठ से भाजपा विधायक रणवीर सिंह ने डाला वोट। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने डाला वोट। विश्रामपुर से भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने डाला वोट। धनवार से भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने अपना वोट डाला। देवघर से भाजपा विधायक नारायण दास ने वोट डाला गोड्डा से भाजपा विधायक अमित कुमार मंडल ने वोट डाला। भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने डाला वोट। धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने डाला वोट।बता दें कि झारखंड विधानसभा में चलने वाली वोटिंग प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक चलेगी. उसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि शाम को 6:00 बजे तक नतीजों को लेकर तस्वीर साफ होगी। हालांकि औपचारिक घोषणा दिल्ली स्थित चुनाव आयोग भी करेगा।बता दें कि दो राज्यसभा सीट के लिए महागठबंधन ने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे हैं।जबकि बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को मैदान में उतारा गया है।महागठबंधन के दो उम्मीदवारों में से एक झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन हैं,जबकि दूसरे कांग्रेस के शहजादा अनवर हैं।बता दें कि 81 इलेक्टेड विधायकों वाले झारखंड विधानसभा में फिलहाल 79 विधायक हैं।
यह भी पढ़े…
भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए झारखंड के जवानों को सरकार देगी 10 लाख : सीएम…