महिला की पेड़ से लटकी हुई शव बरामद , मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात बताकर घर से निकली थी…
1 min read
NEWSTODAYJ रामगढ़ : कुज्जू थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की पेड़ से लटकी लाश मिली है। महिला सुबह करीब तीन बजे मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात बताकर घर से निकली थी। उधर, शव की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़े…
पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के भूमिहीन लाभुकों के बीच वितरित किया भूमि बंदोबस्ती पर्चा…
मृतका की पहचान खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में की गई है। सावित्री की छोटी बहन के पति पितांबर सिंह ने बताया कि वह एक महीना पहले यहां आई थी। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सुबह करीब तीन बजे मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर अकेले घर से निकली थी। थोड़ी देर के बाद आसपास के लोगों से उन्हें सूचना मिली।
यह भी पढ़े…
Corona Update : झारखंड राज्य में लागतार कोरोना का कहार जारी , आज हुई करोना कि पुष्टि पूरा पढ़े…
उधर, घटना की सूचना के बाद कुज्जू थाना प्रभारी भरत पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुपट्टा के सहारे पेड़ से लटकी 55 वर्षीय सावित्री देवी का शव मिला है। फिलहाल, इस संबंध में मृतका के पति अमर कुमार सिंह को दे दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।