महागठबंधन को लेकर हेमंत बाबूलाल से मिले! पढ़ें पूरी खबर…
1 min read
रांची।
महागठबंधन को लेकर हेमंत बाबूलाल से मिले! पढ़ें पूरी खबर…
रांची। लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही झारखंड में विपक्षी दलों के महागठबंधन सीटों के बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप देने में जुटे गये। इसी क्रम में रांची में झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मुलाकात की।
झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के रांची स्थित आवास पर मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन ने आगामी लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के अंतिम रूप देने पर चर्चा की गयी। इस मौके पर झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव भी मौजूद थे। दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत में महागठबंधन के फार्मूले को तैयार करने के साथ ही आगामी चुनाव में भाजपा को परास्त करने के लिए जमीनी स्तर पर रणनीति बना कर चुनाव लड़ने की चर्चा हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के क्रम में गोड्डा सहित अन्य सीटों के विवाद को सुलझाने की कोशिश हुई। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई।
NEWSTODAYJHARKHAND.COM