भारत चीन सीमा विवाद में हिंसक रूप के बाद अमेरिका ने दोनों देशों से जताई शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद
1 min read
भारत चीन सीमा विवाद में हिंसक रूप के बाद अमेरिका ने दोनों देशों से जताई शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद
NEWSTODAYJ – अमेरिका ने भारत और चीन सीमा विवाद मामले को लेकर दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद जताई हैl भारत और चीन के सैनिकों के बीच LAC पर हिंसक टकराव का मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया हैlखबर की माने तो अमेरिकी विदेश मंत्री के अनुसार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच की स्थिति को हम काफी बारीकी से निगरानी कर रहे हैंl हमें पता चला कि भारतीय सेना ने घोषणा की है कि 20 जवानों ने अपनी जान गंवाई, हम उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैंl उन्होंने आगे कहा कि भारत और चीन दोनों ने ही डी-एस्क्लेट करने की इच्छा व्यक्त की है और हम वर्तमान स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैंl
ये भी पढ़े….
82 लाख के पार दुनियाभर के कोरोनावायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या-साढ़े चार लाख के करीब मौते