ब्रजपात से घायल सीता उरांव की पत्नी को छः महीने बाद भी नही मिला कोई सरकारी सहायता…..
1 min read
ब्रजपात से घायल सीता उरांव की पत्नी को छः महीने बाद भी नही मिला कोई सरकारी सहायता…..
NEWS TODAY बरवाडीह/लातेहार:-बरवाडीह प्रखंड के अतिसुदुरवर्ती गाँव सैदुप के चूमा टोला निवासी सीता उरांव की पत्नी सहोदरी देवी पिछले बारिश के मौसम में ब्रजपात से घायल हो गई थी,लेकिन घटना के छः महीने बीत जाने के बाद भी आज तक कोई भी सरकारी लाभ नही मिल सका है,जिस कारण सहोदरी देवी का समुचित उपचार नही हो पा रहा हैं।
बताते चले कि ब्रजपात से पीड़ित महिला परिवार वाले सरकारी सहायता एवं लाभ के लिए आये दिन प्रखंड के संबंधित अधिकारियों से मिन्नते कर रहा है पर इस गरीब परिवार की बेदाना कुम्भकर्ण की निंद्रा में सो अधिकारियों तक नही पहुँच रहा हैं।
पीड़िता के सीता उरांव ने बताया कि हमारा गाव बरवाडीह प्रखंड से लगभग पंद्रह किलोमीटर दूर हैं, प्रखंडव आने के लिये चार किलोमीटर पैदल चल कर बस पकड़ने जाते है।हम गरीब है प्रतिदिन बस का भाड़ा भी देना मुश्किल होता है,बकरी,मुर्गी बेच कर जैसे-तैसे पत्नी का ईलाज करने की कोशिश कर रहा हूँ।
सोचा प्रखंड से सरकारी सहयोग एवं लाभ लेकर पत्नी का बेहतर ईलाज हो पायेगा, लेकिन रोज-रोज प्रखंड कार्यलय का चक्कर लगा रहा हूँ,पर किसी अधिकारी ने इस गरीब की बात नही सुनी बल्कि विभिन्न प्रकार के कागजातों की मांग कर कर के टाला जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं अंचलाधिकारी नित नितिन सुरीन से आग्रह है मुझे प्रखंड का चक्कर न लगवा कर सरकारी स्तर पर जो प्रावधान है,ब्रजपात पीड़ितों के उसका लाभ मेरी पत्नी को दिया जाए। अब मैं प्रखंड एवं अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा के थक गया हूँ।