बोकारो: प्रखंड की समस्याओं के समाधान हेतु गोमिया विधायक ने की बीडीओ एवं सीओ के साथ समीक्षात्मक बैठक
1 min read
बोकारो: प्रखंड की समस्याओं के समाधान हेतु गोमिया विधायक ने की बीडीओ एवं सीओ के साथ समीक्षात्मक बैठक
NEWSTODAYJ (संवाददाता-बबलु कुमार)बोकारो/कसमार- जिला के कसमार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी राजीव कुमार से गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने मिलकर क्षेत्र के जनता की समस्याओं पर चर्चा किया। चर्चा में विशेष रुप से प्रवासी मजदूरों को रोजगार व वृद्धा एवं विधवा पेंशन की चर्चा की गई वही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि हर हाथ को रोजगार देने का हर संभव प्रयास में तेज गति से हो काम।
ये भी पढ़े…
क्षेत्र को चहुंमुखी विकास पथ पर सरपट गति से दौडाने की और प्रयासरत हो। व किसी भी व्यक्ति को भूखे पेट ना सोना पड़े एसी व्यवस्था क्षेत्र में सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। वही विधायक ने प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राजीव कुमार को निर्देश दिया कि अवैध रूप से जन वितरण प्रणाली का लाभ लेने वाले लोगो पर सख्ती से शिकंजा कसा जाए और विशेष ध्यान रखा जाए की किसी गरीब मजदूरों का राशन कार्ड रद्द ना हो ओर अगर किसी मजदूर का राशन कार्ड अब तक नहीं बन पाया है तो वेसे लाभुको को अविलम्ब लाभ देने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार से मुलाकात करने पहुंचे क्षेत्र के समाजसेवी अमरदीप महाराज, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष धनलाल कापरदार, शिशुपाल एवं आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।