बोकारो: कसमार प्रखंड के भुरसाटांड में पत्थर से कुचलकर अधेड़ की हत्या
1 min read
बोकारो: कसमार प्रखंड के भुरसाटांड में पत्थर से कुचलकर अधेड़ की हत्या
NEWSTODAYJ बोकारो/कसमार- शनिवार को कसमार थाना क्षेत्र के मुरहूलसूदी पंचायत अंतर्गत भूरसाटांड़ गांव निवासी सुकदेव गंझु 55 वर्ष की हत्या पत्थर से कुचल कर दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब चरवाहे जंगल की ओर गए तो देखा कि सुकदेव का शव नाले में पड़ा हुआ है। हत्यारों ने शव के पीठ के ऊपर एक पत्थर रख दिया था। शव का चेहरा व सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था। घटना स्थल से पुलिस ने एक गमछा, एक कुल्हाड़ी व पत्ते पर खून लगा मिला है। जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
मृतक के बड़े पुत्र जुलेश गंझू ने गांव के ही उपर टोला के 18 लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए कसमार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। इधर कसमार पुलिस ने भुरसाटांड गांव उपर टोला के 4 लोगों को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। प्राथमिकी दर्ज के अनुसार मृतक सुखदेव गंझु का पूर्व से ही गांव के ऊपर टोला के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था। एक दिन पूर्व आरोपियों ने धमकी भी दी थी। कसमार पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भेजने बाद पुलिस घटना की छानबीन करने जंगल स्थित घटना स्थल भी पंहुची और अनुसंधान तेज कर दीं हैं।
ये भी पढ़े…
धनबाद : बड़े वाहन के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत…