फांसी लगा कर संजीत ने की आत्महत्या
1 min read
फांसी लगा कर संजीत ने की आत्महत्या
NEWSTODAYJ (संवाददाता- विवेक चौबे)गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडिपुर पंचायत के बनकट गांव निवासी- मनिक पासवान का 19 वर्षीय एकलौता पुत्र- संजीत पासवान ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीत सामिष भोजन बनाने के लिए अपनी मां से बोला। इसी बीच शादी कराने की उसने होड़ मचा दी। आपसी मतभेद हुआ।
जब उसने देखा कि इस वक्त कोई नहीं है तब उसने फांसी लगा ली। फांसी लगाने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर कांडी पुलिस मौके पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर, पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर- एएसआई- सतीश महतो, मुकेश सहित अन्य जवान व ग्रामीण उपस्थित थे।
ये भी पढ़े…
झारखण्ड में महामारी को देखते हुए अब दिसंबर तक राशन कार्डधारियों को फ्री अनाज देने की तयारी में सरकार