पुलिस और माओवादियों के बीच अंधुन फायरिंग में दो पुलिस जवान शहीद अन्य जवानों की गोली लगने की ख़बर…..
1 min read
( रांची )
पुलिस और माओवादियों के बीच अंधुन फायरिंग में दो पुलिस जवान शहीद अन्य जवानों की गोली लगने की ख़बर…..।
रांची : राजधानी रांची के दशम इलाके में माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य जवानों को भी गोलियां लगी हैं। एसएसपी अनीश गुप्ता, डीआइजी एवी होमकर सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
इलाके में नक्सलियों के आने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चल रहा था। घायल जवानों को रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि पुलिस को रांची-खूंटी जिला के सीमा क्षेत्र में डाकापीढ़ी जंगल तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियां की गुप्त सूचना मिली।
इसके बाद झारखंड जगुआर की एक टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। आज सुबह पांच बजे के करीब नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य जवान की मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शहीद जवानों में पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आरक्षी अखिलेश राम और रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के आरक्षी खंजन कुमार महतो शामिल हैं।