नदी में तैरता मिला युवक का शव। पढ़ें पूरी खबर
1 min read
जमशेदपुर।
नदी में तैरता मिला युवक का शव। पढ़ें पूरी खबर
जमशेदपुर। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना इलाके में टोल ब्रिज के नीचे खरकई नदी में तैरता हुआ शव देखे जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। नदी में शव को तैरता देख लोगों की भीड़ भी जुट गयी। मृतक की पहचान आदित्यपुर के बेल्डीह बस्ती निवासी 28 वर्षीय घोमटु के रूप में की गई है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से इस संबंध में पूछताछ की।
हालांकि,यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बाद में शव को पुलिस ने गोताखोरो की मदद से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक विवाद के कारण काफी दिनों से मानसिक तनाव में था।