नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल!
1 min read
न्यूज़ टुडे
गिरिडीह में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल!
मधुबन थाना क्षेत्र के पारसनाथ तराई में हुई मुठभेड़
गिरिडीह। घनघोर रूप से उग्रवाद प्रभावित गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित पारसनाथ पहाड़ की तराई वाले इलाके में बुधवार की सुबह पुलिस व नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ 154 बटालियन के बीर सिंह नामक एक जवान को गोली लग गयी। जिसे तत्काल इलाज़ हेतु डुमरी के मीणा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज़ हेतु हेलीकॉप्टर द्वारा रांची भेज दिया गया।
बताया जाता है कि गिरिडीह के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा को पारसनाथ के तराई वाले इलाके में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का दस्ता के जुटे होने की सुचना मिली थी। जिसके आलोक में सीआरपीएफ 154 बटालियन, कोबरा के जवानों के साथ इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया। जानकारों की माने तो सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के बंकर से भारी मात्रा में बारूद व अन्य सामान बरामद किये।
बताया जाता है कि बुधवार अहले सुबह शुरू किये गये इस सर्च अभियान के दौरान ज्योंहि सीआरपीएफ व पुलिस के जवान रायबेड़ा व पिपराडीह के बीच पहुंचे, तो पारसनाथ पहाड़ पर जमे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवायी करते हुए पुलिस की ओर भी नक्सलियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी गयी।दोनों ओर से चल रही इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की गोली सीआरपीएफ के जवान बीर सिंह के हाथ व पैर में गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गये। जिन्हें तत्काल इलाज़ हेतु मीना जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके का फायदा उठाते हुए नक्सली गोली चलाते पहाड़ों और जंगलों में भागने में सफल रहे।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा भी मधुबन पहुंचे और अभियान से सम्बंधित आवश्यक निर्देश देने के बाद एसपी घायल जवान का हाल जानने मीना जेनरल अस्पताल डुमरी पहुंचे।
मुठभेड़ की सुचना मिलने पर हजारीबाग के डीआईजी भीमसेन टुटी भी लगभग 9 बजे डुमरी पहुंचे।डीआईजी ने घायल जवान बीर सिंह का हाल जाना और उसे बेहतर इलाज हेतु हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया।
घटना के बावत पुलिस
कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग गये। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में बीर सिंह नामक जवान को गोली लग गयी, जिसका इलाज कराया जा रहा है. इलाके में नक्सली की खोज की जा रही है।
एएसपी (अभियान) दीपक कुमार के नेतृत्व में इलाके में सर्च अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
न्यूज़ टुडे झारखंड रखे आपके आसपास के खबरों से
आपको आगे आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं
newstodayjharkhand@gmail.c