धनबाद में कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
1 min read
(धनबाद)
धनबाद में कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक की भगवान चित्रगुप्त की पूजा…..
धनबाद:-कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक की भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज के दिन कलम से नही लिखतें कायस्थ समाज के लोग मंगलवार को मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा धनबाद के हाउसिंग कालोनी समेत कई जगहों पर श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। कायस्थ समाज में इस पूजा का विशेष महत्व है। समाज के लोग अपने घर में चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर रख उनकी पूजा करते हैंसाथ ही अब बड़े बड़े पंडालों में सार्वजनिक रूप से समाज के लोगों के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। गन्ने का रस, अदरख, गुड़, मधु का सोमरस तैयार कर भगवान को अर्पित की जाती है। बही पर आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर प्रस्तुत किया जाता है
अाैर भगवान से यश, विद्या, धन बढ़ाने का आशीर्वाद मांगी जाती है। इसे दावात पूजा के नाम से भी जाना जाता है। भीष्म पितामह ने इस दिन विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की थी। इससे प्रसन्न होकर चित्रगुप्तजी ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि जब वे खुद चाहेंगे, तभी उनकी मृत्यु होगी। NEWSTODAYJHARKHAND.COM