धनबाद : मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबे व्यक्ति की मौत , गोताखोरों के इंतजार में बीत गए 21 घंटे, ग्रामीणों के प्रयास से शव को लाया गया तालाब से बाहर…
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
NEWSTODAYJ : धनबाद : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जमडीहा पंचायत के मोर्चा टांड़ में शनिवार को लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति मछली पकड़ने के बाद बांस एवं झाड़ी तालाब में डालने के दौरान तालाब में डूब गया था। जिसकी जानकारी होने पर शनिवार के दिन 12:00 बजे से स्थानीय ग्रामीण युवक को तालाब में ढूंढने की कोशिश में जुट गए। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोगों को दे दी गई। परंतु 21 घंटे गुजर जाने के बाद भी प्रशासन ने युवक के शव को खोजने के लिए कोई व्यवस्था नहीं दे सकी। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किया। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे तालाब में डूबे युवक का शव खुद ब खुद पानी के ऊपर आया। स्थानीय लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाला।शव के बाहर आते हैं परिजनों में।चीख पुकार मच गई।
यह भी पढ़े…
मृतक के भतीजे एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक दो बेटी समेत 5 बच्चों का पिता था परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य के चले जाने से परिवार के समक्ष रोजी रोटी की संकट आ खड़ी होगी।ऐसे में उचित मुआवजा धनबाद जिला प्रशासन को देना चाहिए।साथ हीं मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि इतना बड़ा क्षेत्रफल होने के बावजूद गोताखोरों की टीम नहीं होना, अपने आप में कई सवाल खड़े करती हैं। हालांकि उन्हीने ससमय इसकी जानकारी स्थानीय थाने और BDO को दी थी।