धनबाद, के पी एम सी एच में HIV पीड़ित के साथ भेदभाव.
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
धनबाद।
HIV पीड़ित के साथ भेदभाव.
छोटे खान।
HIV पीड़ित के साथ भेदभाव, सरकार स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होने की करती है बातें, पर सच्चाई कुछ और ही
(धनबाद) सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्थाओ में सुधार के लिए सरकार रुपये पानी की तरह बहा रही है। लेकिन धनबाद के पीएमसीएच में HIV पीड़ितों के इलाज के लिए।
आवश्यक सामग्री और सेफ्टी किट मौजूद नही है।
जिसके वजह से एक HIV पीड़ित मरीज का पांव टूटने के बाद ऑपरेशन के लिए पिछले 15 दिनों से अस्पताल में प्रतीक्षा कर रहा है। लेकिन उसका ऑपरेशन नही हो रहा है।इनकी सामाजिक बहिष्कार की बात भले ही पुरानी होने चली लेकिन अस्पतालों में खास कर मेडिकल कालेजों में ऐसी व्यवस्था, वाकये HIV पीड़ितों के दुख को और बढ़ा देता है।
क्या है पूरा मामला।
गिरिडीह से आये इस मरीज का चेहरा हम आपको नही दिखा सकते लेकिन इसकी पीड़ा हम आपको जरूर बताएंगे।यह सख्स 2010 से HIV से पीड़ित है।नार्को द्वारा इलाज और दवाइयां समय पर मिलने के कारण अब तक ठीक-ठाक जीवन व्यतीत कर रहा था।लेकिन पिछले कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में इस बदनसीब का एक पैर फैक्चर हो गया ।
किट मरीज ने मंगवाया फिर भी नहीं हुआ ऑपरेशन
चूँकि,यह HIV से पीड़ित है सो मरीज ने भर्ती होने के साथ ही एक नही दो नही तीन-तीन सेफ्टी किट मंगवा लिये।
ताकि इसका ऑपरेशन हो सके लेकिन चिकित्सक रोज बहाना बना कर इसके ऑपरेशन को टाल रहे हैं।ऐसे में अब इस सख्स के पास ग्लानि के अलावे कुछ नही बचा।HIV पीड़ितों के लिए काम करने वाले एक सख्स ने ही इसकी मदद की बीड़ा उठाई और न्यूज टुडे झारखंड को इसकी जानकारी दी।उसके बाद हमारे कैमरे ने जो कैद किया वो तमाम बातें आपके सामने है।
अधीक्षक ने लिया संज्ञान।
वहीं जब PMCH के अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ सान्याल को इस घटना की जानकारी दी गयी तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेने की बात कही।
ओर सम्बंधित चिकित्सक से बात की तो उन्हें भी किट खत्म होने का बहाना सुनने को मिला और तब सुपरिटेंडेंट ने गायनी डिपार्टमेंट से किट लेकर ऑपरेशन करने का आग्रह चिकित्सक से किया।
अब सवाल यह उठता है कि HIV पीड़ित पहले से ही सामाजिक बहिष्कार का दंश झेलते हैं और अगर उनके साथ अस्पतालों में भी ऐसा ही देखने को मिले तो कौन मरीज धरती के भगवान पर भरोसा करेगा।
न्यूज टुडे की खास रिपोर्ट।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे,newstodayjharkhand.com watsaap938619205