धनबाद : आत्म निर्भर भारत अभियान एडीएम सप्लाई एवं डीएसओ के नेतृत्व में मई-जून के लिए अनाज वितरण का हुआ शुभारंभ…
1 min read
NEWSTODAYJ धनबाद : आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शनिवार को माह मई-जून के लिए अपर समाहर्ता (आपूर्ति) संदीप कुमार दोराईबुरू एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर के नेतृत्व अनाज का वितरण शुरू किया गया।
यह भी पढ़े…
सास- बहू में झगड़ा, बहू ने खायी जहर सास ने कुएं में कूदकर दे दी जान…
इस संदर्भ में अपर समाहर्ता (आपूर्ति) ने बताया कि आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत प्रवासी मजदूर तथा नन पीडीएस परिवार, जिसमें वे व्यक्ति जो जन वितरण प्रणाली में अच्छादित नही है एवं जिन्होंने ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है, के लिए मई एवं जून महीने के लिए अनाज का वितरण आरंभ किया गया है।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को मई एवम जून माह का 5-5 किलो अनाज दिया जा रहा है।