देश आज मना रहा है 71वां गणतंत्र दिवस-मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
1 min read
देश आज मना रहा है 71वां गणतंत्र दिवस-मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
NEWS TODAY :: देश आज 71वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है देश की राजधानी नई दिल्ली का राजपथ समेत कई जगहों को पूरी तरह सजाया गया है। इस बार गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। राजपथ पर देश की बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक प्रगति को 22 झांकियों के जरिए दर्शाया जाएगा जिनमें से 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि बाकी की 6 झांकियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी।अबसे कुछ ही देर में दुनिया भारत की सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन देखेगी। यह पहला मौका होगा जब गणतंत्र दिवस परेड से पहले प्रधानमंत्री मोदी अमर जवान ज्योति की जगह वॉर मेमोरियल जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान तीनों सेना के प्रमुख और सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी वहां मौजूद रहेंगे और वॉर मेमोरियल पर पुष्प चक्र चढाएंगे। इस उपलक्ष्य पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
रविवार को राजपथ से लालकिले तक के आठ किलोमीटर लंबे परेड मार्ग पर नजर रखने के लिए ऊंची इमारतों पर शार्पशूटर और स्नाइपर तैनात किये जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। इनमें से कम से कम 150 कैमरे लालकिला, चांदनी चौक और यमुना खादर में लगाये गए हैं।
ये भी पढ़े-धनबाद नगर आयुक्त ने विजेता महिला वॉलीबॉल टीम को किया सम्मानित