दिल्ली:दुर्गापुर से दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, 120 टन है क्षमता……
1 min read
दिल्ली:दुर्गापुर से दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, 120 टन है क्षमता……
NEWSTODAYJ_दिल्ली कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची। इससे दिल्ली के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस दुर्गापुर से कल चली थी और रविवार दोपहर में दिल्ली के तुगलकाबाद इंनलैंड कंटेनर डिपो पर पहुंची। इसके माध्यम से छह क्रायोजेनिक लिक्विड ऑक्सीजन कंटेनर में भरकर 120.18 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंची है।
इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री पियूष गोयल ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, ‘दुर्गापुर से चली ऑक्सीजन देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। भारतीय रेल कोरोना रोगियों की जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण ऑक्सीजन की आपूर्ति कर, इस महामारी से लड़ाई में विभिन्न राज्यों को अपना सहयोग दे रही है।’
यह भी पढ़ें……
Dhanbad news:एसएनएमएमसीएच सहित अन्य अस्पतालों में बढ़ाई जाएगी ऑक्सिजन सपोर्टेड बेड की संख्या..