दिन दहाड़े गाँधी नगर में चली गोली
1 min read
न्यूज टुडे
दिन दहाड़े धनबाद के गाँधी नगर में चली गोली, व्यक्ति घायल
धनबाद । धनसार थाना के अंतर्गत गांधीनगर में एक युवक को गोली लगने से घायल हो गया बरहाल घायल का इलाज जोड़ा फाटक के पास पाटलिपुत्र नर्सिंग होम चल रहा है क्या है मामला आपको बताते चलें कि बुधवार की दोपहर तकरीबन 12:30 बजे गांधी नगर निवासी अशोक यादव उम्र 40 वर्ष पर वही के निवासी उमेश यादव ने गोली चला दी जिससे अशोक यादव बुरी तरह से घायल हो गया गौरतलब है की अशोक यादव पनीर देने के लिए देवकिशन की दुकान गांधीनगर स्थित पहुंचा वही उस पर गोली चली और वह घायल हो गया भुक्तभोगी अशोक यादव ने बताया कि जब वह पनीर ले कर दुकान पहुंचा तो तभी वहां उमेश यादव ने उस पर हमला करते हुए गोली चला दी गोली अशोक यादव की बाएं पैर को चीरती हुई दाहिने पैर में जा लगी बरहाल अशोक यादव का इलाज पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में चल रहा है इस बबात भुक्तभोगी ने किसी भी प्रकार के आपसी रंजिश से साफ इनकार किया वह भी समझ नहीं पा रहा था कि आखिर उस पर गोली क्यों चली।
दिन दहाड़े धनबाद के गाँधी नगर में चली गोली, व्यक्ति घायल
न्यूज टुडे झारखंड रखे आप के आस पास के खबरो से आप को आगे आप हमें ईमेल भी कर सकते है &newstoday jharkhand@gmail.com watsaap 9386192053/