झारखण्ड में 4 DSP का तबादला-नौशाद आलम बने रांची के नए ग्रामीण SP
1 min read
झारखण्ड में 4 DSP का तबादला-नौशाद आलम बने रांची के नए ग्रामीण SP
NEWSTODAYJ रांची – गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर झारखंड में पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया हैl आपको बतादें कि नौशाद आलम को रांची का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया हैl चार आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि चार डीएसपी का तबादला किया गया हैl वहीँ रेल आईजी सुमन गुप्ता को प्रोविजन आईजी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. मुरारी लाल मीणा अपर पुलिस महानिदेशक अभियान झारखण्ड अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय झारखंड रांची के प्रभार में रहेंगे. अमोल वेणुकांत होमकर पुलिस उपमहानिरीक्षक हजारीबाग अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के प्रभार में रहेंगे. सुभाष चंद्र जाट पुलिस अधीक्षक नगर जमशेदपुर अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जमशेदपुर के प्रभार में रहेंगे. ऋषभ कुमार झा पुलिस अधीक्षक चतरा अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक समादेष्टा आरआरबी-3 चतरा के भी प्रभार में रहेंगे.
ये भी पढ़े…
सीमा पर सड़क बनाने के लिए झारखण्ड के 1500 मजदूर आज होंगे रवाना
पुलिस उपाधीक्षक जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के पद पर पदस्थापित सिरिल खलखो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक एसआईएसएफ बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक आईआरबी-5 गुमला कैंप धुर्वा रांची में पदस्थापित करते हुए एसडीआरएफ रांची के पद पर नियुक्त किया गया है. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पुलिस उपाधीक्षक मजरुल होदा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक एसआईआरबी-2 खूंटी के पद पर पदस्थापित करते हुए एसडीआरएफ रांची के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है. रमोद कुमार सिंह को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक सह प्राचार्य टीटीएस जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.