झारखण्ड में अबतक 1919 कोरोना पॉजिटिव केस-गुरुवार को मिले थे 23 नए मरीज
1 min read
CORONAVIRUS
झारखण्ड में अबतक 1919 कोरोना पॉजिटिव केस-गुरुवार को मिले थे 23 नए मरीज
NEWSTODAYJ – झारखंड में कुल 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि होने के साथ कुल मरीजों की संख्या 1919 हो गई है। इनमें 1198 स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर जा चुके हैं। इस तरह, 62.42 फीसद कोरोना मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। मिले मरीजों में सिमडेगा में नौ, गढ़वा में चार, लातेहार और गुमला में दो-दो तथा लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभम में एक-एक नए मरीज मिले रांची के रिम्स में आज कुल 8 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है।
ये भी पढ़े…
खदानों की नीलामी पर बोलें अमित शाह 2.8 लाख से अधिक नोकरियों की अवसर बनेंगे…
इनमें रामगढ़ में एक, रांची में 2, हजारीबाग में एक और गढ़वा में 4 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। सिमडेगा में नौ, लातेहार में दो तथा गुमला में भी दो नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। वहीँ 47 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सिमडेगा में 18, जामताड़ा में 10, पूर्वी सिंहभूम में 08, गिरिडीह में 05, सरायकेला में 03, चतरा में दो तथा धनबाद में एक मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या अब 710 हो गई है।