झारखंड सरकार के नेपाल हाउस सचिवालय में आग लगने से अहम दस्तावेज जले
1 min read
रांची।
झारखंड सरकार के नेपाल हाउस सचिवालय में आग लगने से अहम दस्तावेज जले
रांची। डोरंडा के नेपाल हाउस स्थित सचिवालय में गुरूवार देर रात आग लग गई। आग लगने से कई कंप्यूटर, फाइल एवं कई जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। गुरुवार को देर रात यहां आग लगने की सूचना के बाद आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
जिसके बाद मौके पर कई दमकल पहुंचे और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है। राज्य सरकार के इस सचिवालय में स्वास्थ्य, जल संसाधन, श्रम, पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विभाग के कार्यालय भी हैं।