झारखंड राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 113 हुई
1 min read
झारखंड राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 113 हुई
NEWS TODAY – झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण से राज्य अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढे…
राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि झारखंड में शुक्रवार को रांची में दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. ये नए मरीज रांची के हिंदपीढ़ी और पुंदाग इलाके के हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 113 हो गई है। झारखंड के 24 जिलों में से 12 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. राजधानी रांची के अलावा हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा, धनबाद, देवघर, गढ़वा, पलामू, जामताड़ा और गोड्डा में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी है।