झारखंड के विभिन्न जिलों के 81 श्रमिक बंगलुरू से चली स्पेशल ट्रेन से धनबाद पहुंचे…
1 min read
NEWSTODAYJ धनबाद : स्पेशल ट्रेन में बंगलुरू से पहुंचे 81श्रमिक , वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में धनबाद के 2 सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 81 श्रमिक बंगलुरू से चली स्पेशल ट्रेन संख्या 06233 से धनबाद पहुंचे।
यह भी पढ़े…
उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर श्रमिकों को शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। प्लेटफार्म पर उन्हें फूड पैकेट और पानी उपलब्ध कराया गया। बाहर निकलते समय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 10 वाहनों का प्रबंध किया गया था।
यह भी पढ़े…
धनबाद : रेलवे की ओर से यात्रियों को उपलब्ध कराया गया फूड पैकेट, पानी एवं बच्चों के लिए दूध…
स्पेशल ट्रेन से धनबाद, साहेबगंज और जामताड़ा के दो-दो, बोकारो के 10, गिरिडीह के 22, हजारीबाग के 19, चतरा और दुमका के पांच-पांच, गोड्डा के 7, देवघर के 6 तथा पाकुड़ का एक श्रमिक धनबाद पहुंचे।
यह भी पढ़े…
धनबाद : दस फिट चौड़ा गोफ से गैस रिसाव , पुनर्वास को प्रबंधन ने लोगों से अपील की…
जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ और साहेबगंज के लिए कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी, धनबाद, गिरिडीह और हजारीबाग के लिए जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी तथा बोकारो, देवघर और चतरा के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र की संबंधित जिले के नोडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिनियुक्ति की गई थी।