जूझ रही हैं सोनम कपूर, शादी से पहले सामने आई ये चौंकाने वाली खबर
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
बॉलीवुड।
जूझ रही हैं सोनम कपूर, शादी से पहले सामने आई ये चौंकाने वाली खबर।
सोनम कपूर अपने व्बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंध रही हैं।
इसी के साथ करीब दो साल का इनका प्यार हमेशा के लिए इक-दूजे का हो जाएगा। इस कपल की शादी की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इस बीच सोनम कपूर को लेकर एक जानकारी सामने आई है,
जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
लाखों दिलों पर राज करने वाली सोनम कपूर डायबिटीज से ग्रस्त हैं। हेल्थीवर्ल्ड.इन के मुताबिक उन्हें टाइप-1 डायबिटीज है। जानकारी के मुताबिक उन्हें यह बीमारी टीनेज से ही है और इसे कंट्रोल में रखने के लिए उन्हें इंसुलिन लेना पड़ता है।
इसके अलावा वह नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करती हैं, इसलिए वह इतनी चुस्त और फिट रहती हैं।
सोनम कपूर के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है कि एक समय उनका वजन 90 किलो था। लेकिन कड़ी मेहनत की वजह से उन्होंने आज अपना फिगर मेंटेन रखा हुआ है।
सोमन खुद को फिट रखने के लिए बहुत स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं।
शूटिंग की बीजी शेड्यूल की वजह से उन्हें कई बार दिक्कत तो हुई है, लेकिन इसके बावजूद अब उन्हें अपनी इस बीमारी पर काबू करना आ गया है। इस बात का सबूत उनकी आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के दौरान दिखाई दिया था।
शूटिंग के दौरान उन्होंने योग और एक्सरसाइज का साथ नहीं छोड़ा था।
सोनम अपनी शादी के अलावा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें उनके अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। फिल्म बोल्ड डायलॉग्स से भरपूर है और हाल ही में इसका पहला गाना ‘तारीफां’ रिलीज हुआ है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है।
सोनम कपूर 8 मई को ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस समय अनिल कपूर के घर में सोनम की शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं। शादी के इस खास मौके पर हम आज आपको बताते हैं सोनम कपूर के वह रोमांटिक सीन जिसे उनके फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे।
फिल्म- सावरियां
इस फिल्म सेे सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 2007 में आई ‘सावरियां’ में सोनम कपूर के साथ रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। रोमांटिक ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में सोनम ने कई रोमांटिक सीन दिए थे।
फिल्म- मौसम
शाहिद कपूर के साथ सोनम कपूर की यह फिल्म साल 2011 में आई थी। आर्मी ऑफिसर की लव स्टोरी को बयां करती इस फिल्म में सोनम कपूर ने शाहिद की प्रेमिका का रोल निभाया था। फिल्म में शाहिद और सोनम कपूर का रोमांस काफी चर्चा में रहा था।
फिल्म- राझंणा
फिल्म ‘राझंणा’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ धनूष और अभय देओल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ‘राझंणा’ में सोनम कपूर के धनुष और अभय देओल दोनों के साथ रोमांटिक सीन थे।
फिल्म- बेवकूफियां
इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ आयुष्मान खुराना नजर आए थे। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना के किसिंग सीन थे।
फिल्म- खूबसूरत
कॉमेडी ड्रामा से भरपूर यह फिल्म साल 2014 में आई थी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में भी सोनम कपूर के फवाद खान के साथ किसिंग सीन हैैं।
बॉलीवुड की ताजा तरीन खबरों के लिए पड़ते रहे न्यूज़ टुडे झारखंड बिहार।