जानें आपके लिए क्या लेकर आया है आज का दिन, दिनांक 2 जून: राशिफल
1 min read
(राशिफल)
जानें आपके लिए क्या लेकर आया है आज का दिन, दिनांक 2 जून: राशिफल
आज मकर व मिथुन राशि के लोग विवादों से बचने का प्रयास करें। तुला के लोग कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कर्क तथा सिंह के जातक आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। मकर और कुम्भ के जातक वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मेष तथा कर्क के छात्र सफल रहेंगे।तुला राशि वालों की पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। मकर राशि के छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा लेकिन लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। मीन विद्यार्थी सफल रहेंगे।
आइये अब प्रत्येक राशियों का राशिफल जानते हैं विस्तार में।
1. मेष- धन के व्यय की संभावना रहेगी। आईटी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
2. वृष- स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नारंगी और हरा रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।
3. मिथुन- हर्ष भरा दिन है। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। आईटी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। नीला और सफेद रंग समृद्धि कारक है। श्वांस विकार की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में कम्बल बांटना पुण्य दायी है।
4. कर्क- आईटी और मीडिया तथा फिल्म से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। पीला तथा सफेद रंग शुभ है।
5. सिंह- व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक है। मीडिया और आईटी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। मित्रों संग घूमने का आनन्द उठाएंगे। आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। आज का शुभ रंग है पीला। दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा।
6. कन्या- राजनीति से सम्बद्ध लोगों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। छात्र उन्नति करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। शुगर से दिक्कत हो सकती है। नीला रंग शुभ है।
7. तुला- पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। व्यवसायी आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में बीपी के रोग से परेशानी आ सकती है। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें
8. वृश्चिक- धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी कr हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। नारंगी रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। किसी गरीब व्यक्ति को लाल ऊनी वस्त्र का दान करें।
9. धनु- छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मनोरंजन और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। सफेद रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
10. मकर- फिल्म तथा टीवी से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। राहु तथा केतु का प्रभाव इस राशि पर है। धन का व्यय होगा। आईटी और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी।
11. कुंभ- छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज आप शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
12. मीन- विद्यार्थी सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में मन की बात कहने का शानदार समय है। विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।NEWSTODAYJHARKHAND.COM