जमशेदपुर:पूर्व सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ का निधन
1 min read
जमशेदपुर:पूर्व सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ का निधन……
NEWSTODAYJ_जमशेदपुर: झारखंड के सिंहभूम के पूर्व सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की मौत हो गइ। गिलुवा पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें बचाने की कोशिश नाकाम रही। गिलुवा गुरुवार उनका तडके 2.10 बजे कोरोना से हार गए। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड गइ है।
लक्ष्मण गिलुवा का जन्म बीस दिसंबर 1964 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के जांता गांव में हुआ था। रांची विश्विवद्यालय के उन्होंने बीकाॅम तक पढाइ की थी। उनकी शादी 10 अगस्त को मालती गिलुवा के साथ हुइ थी। गिलुवा दंपती को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। गिलुवा ने राजनीति में सक्रिय रहते हुए लंबा सफर तय किया। वे 13 वीं लोकसभा सदस्य थे। वे झारखंड के सिंहभूम सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर लोकसभा पहुंचे थे। गिलुवा भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। हालांकि, वे पिछला चुनाव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोडा से हार गए थे। गिलुवा वर्ष् 1999-2000 में संसद की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,पर्यावरण एवं बन विभाग की कमेटी के सदस्य रहे। इसके अलावा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे।