चल पाने में असमर्थ रोगियों के लिए सुनहरा मौका 23 को रांची में निशुल्क जांच शिविर
1 min read
(धनबाद)
चल पाने में असमर्थ रोगियों के लिए सुनहरा मौका 23 को रांची में निशुल्क जांच शिविर……!
धनबाद न्यूज़ डेस्क !
धनबाद : मुंबई की न्यूरोजेन एन्ड स्पाइन इंस्टीट्यूट आगामी 23 तारीख को रांची में एक निशुल्क शिविर का आयोजन करने जा रही जिसमे रीढ़ और हड्डी सम्बन्धी रोगियों की जांच कर उनके विकारो को ठीक किया जाएगा……!
एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संस्था की डॉ ऋचा बनसोड ने दी। उन्होंने बताया की रोगियों का इलाज मुंबई में किया जाएगा। जिसके लिए काफी कम शुल्क लगेगी। वंही आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की भी संस्था ट्रस्ट के माध्यम से इलाज करती है…..!
डॉ ऋचा ने झारखंड हजारीबाग के आबिद अंसारी से भी पत्रकारों को मिलाया जो कभी रीढ़ की बीमारी के कारण चल नहीं सकता था आज वह स्टेम सेल थेरेपी सह पुनर्वास से अब चलने में सक्षम है….!