गिरिडीह- CAA के समर्थन में निकले रैली पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव-हुआ झड़प-क्षेत्र में तनाव
1 min read
गिरिडीह- CAA के समर्थन में निकले रैली पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव-हुआ झड़प-क्षेत्र में तनाव
NEWS TODAY गिरिडीह :: एक तरफ जहाँ देश भर में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीँ इसके समर्थक भी अब समर्थन देने खुलकर सामने आ रहे हैl इसी कड़ी में आज रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने गिरिडीह में तिरंगा यात्रा निकाली थी, जिसपर कुछ शरारती तत्वों ने मौलाना आजाद चौक पर पथराव कर दिया। इससे यात्रा में भगदड़ मच गई। इसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज की, फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। तिरंगा यात्रा के दौरान हुई इस झड़प के कारण शहर के बाजार बंद हैं।सुबह करीब 11 बजे जिलेभर से भाजपा समर्थक नारेबाजी करते हुए पहले झंडा मैदान पहुंचे थे। इसके बाद वहां से तिरंगा यात्रा पूरे शहर में निकली थी। इस यात्रा को लेकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे थे। पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा के साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी चल रहे थे। यात्रा जब वापस लौट रही थी तो पथराव कर दिया गया। पुलिस ने रैली के रास्ते से प्रतिबंधित सामान का थैला भी बरामद किया है।
डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसपी ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को समझा कर शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, यात्रा तिरंगा यात्रा समर्थक काली बाड़ी के पास जमे हुए हैं। पुलिस उन्हें आगे बढ़ने नहीं दे रही है। वे झामुमो विधायक सुदिब्य सोनू के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।