गर्मी अभी करेगी परेशान-राहत की उम्मीद शुक्रवार से मिल सकती है
1 min read
गर्मी अभी करेगी परेशान-राहत की उम्मीद शुक्रवार से मिल सकती है
NEWS TODAY – जैसे-जैसे मई का महीना आखिरी हफ्ते में पहुंच रहा है धनबाद में गर्मी भी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। गर्मी की स्थिति यह है कि शाम छह बजे तक धनबाद में लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया।
गर्मी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ेगा। धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार 26-27 मई को धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचेगा। इस सीजन में यह सबसे गर्म दिन होगा। अभी तक धनबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
ये भी पढ़े…
ईद के मौके पर जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में विशेष खाने की होगी व्यवस्था-मिलेगी सेवईयां
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार गर्मी से राहत 29 मई को मिलेगी। लगातार दो दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल में आए चक्रवती तूफान के बाद धनबाद का मौसम अचानक गर्म हो गया। सुबह आठ बजे के बाद से ही हवाएं इतनी गर्मी हो रही है कि लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।