कोरोना अपडेट: भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण से करीब 2 लाख लोगों की मौत, औसतन प्रतिदिन 2000 की है जान….
1 min read
कोरोना अपडेट: भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण से करीब 2 लाख लोगों की मौत, औसतन प्रतिदिन 2000 की है जान….
NEWSTODAYJ_कोरोना अपडेट:कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में जमकर कहर मचाया है। इस साल 1 मार्च से अब तक कोरोन संक्रमण के कारण दो लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं। 2020 में महामारी के शुरू होने के बाद से हर पांच में से तीन मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है।
भारत में इस साल 1 मार्च यानी कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से रोजाना औसतन करीब 2000 लोगों की वायरस से जान गई है। कोरोना की दूसरी लहर में मृत्युदर बहुत अधिक रही है। पहली लहर के बाद से अब तक भारत में कुल 3,63,029 लोगों की मौत हुई है।
वैश्विक रूप से सिर्फ ब्राजील में 102 दिनों के दौरान 2.25 लाख मौतें कोरोना वायरस से हुई हैं। जबकि अमेरिका में 1 मार्च से अब तक 82,738 मौतें हुई हैं। यहां अब तक कुल 6.1 लाख लोगों की जान कोरोना वायरस से जा चुकी है जो कि विश्व में सबसे अधिक है।
हालांकि भारत में पिछले तीन हफ्ते से दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कुल मौतों के आंकड़ों में सुधार भी किया गया जिसमें महाराष्ट्र में 11,583, बिहार में 3951 और उत्तराखंड में 779 मौतें शामिल हैं।
पिछले दो दिनों में ही 5873 मौतें जोड़ी गई हैं जिनमें से बिहार में 3951 और महाराष्ट्र से हैं। बिहार के नए आंकड़ों के चलते ही देश में बुधवार को कुल मौतों का आंकड़ा 6 हजार पार कर गया था। विषेषज्ञों ने मौत के सही आंकड़े उपलब्ध कराने का स्वागत भी किया था और कहा था कि इससे सटीक जानकारी मिलने में मदद होगी।