कोरोना अपडेट:देश में 3.49 लाख कोरोना मामले 24 घंटे में,दिल्ली और महाराष्ट्र की स्थिति खराब
1 min read
कोरोना अपडेट:देश में 3.49 लाख कोरोना मामले 24 घंटे में,दिल्ली और महाराष्ट्र की स्थिति खराब
NEWSTODAYJ_कोरोना अपडेट:कोरोना के कहर से देश को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। लगातार चौथे दिन देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और ऐसा आज तक दुनिया के किसी देश में नहीं हुआ है। शनिवार को देश में 3.49 लाख मामले सामने आए हैं और 2760 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली और महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
पिछले तीन दिन में देश में 7500 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या रोज रिकार्ड तोड़ रही है। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है।
यह भी पढ़े।
दिल्ली: दिल्ली में दहलाती कोरोना से मौत की संख्या,24 घंटे में 357 मौत
कोविड 19 इंडिया ओआरजी की ओर से शनिवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.49 लाख नए मामले मिले हैं। इस दौरान 2,760 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 69 लाख से ज्यादा हो गया है।
इनमें से एक करोड़ 40 लाख 75 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब तक 1,92,199 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले बढ़कर 25 लाख से अधिक हो गए हैं।
महाराष्ट्र सबसे प्रभावित
महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य है और यहां रोजाना 65 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 773 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दिल्ली रही जहां कुल 357 लोगों ने जान गंवाई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, और कर्नाटक में रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है और यहां रोजाना 15 हजार से अधिक संक्रमण के केस आ रहे हैं