
गढ़वा।
कांग्रेस व राजद छोड़कर दर्जनों ने बसपा का दामन थामा। पढ़ें पूरी खबर…….
(संवाददाता-विवेक चौबे)
गढ़वा : जिले के मझीआँव व कांडी प्रखंड के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बसपा नेता- राजन मेहता के नेतृत्व में कांग्रेस व राजद छोड़कर बसपा का दामन थामा। बता दें कि कांडी प्रखंड से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष – दामोदर मेहता, रघुनंदन मेहता, सुरयदेव मेहता, लखन मेहता, सिकंदर अंसारी, महजिद अंसारी, इस्लाम अंसारी, इम्तयाज अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, गुलाम रसूल अंसारी, नसीम अंसारी, मुस्तफा अंसारी व मझीआँव प्रखंड से अब्बास अंसारी, इसाक अंसारी, असिक अंसारी, पप्पू अंसारी, मुफीद अंसारी का नाम शामिल है। बसपा नेता- राजन मेहता ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के प्रति लोगों का खूब रुझान बढ़ रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा का परचम लहरेगा।वहीं उन्होंने शामिल हुए लोगो को अपनी पार्टी में जोरदार स्वागत किया।मौके पर- कांडी प्रखंड अध्यक्ष-श्रवण पासवान, उपाध्यक्ष-राजन राम, जिला कार्यकरनी सदस्य-राम नरेश मेहता, भीम आर्मी,अमरेंद्र कुमार, धर्मेन्द्र ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।