मनरेगा के तहत कर्ज लेकर कराया था कुएं का निर्माण और उसी में कूदकर किसान ने दे दी जान। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
रांची।
मनरेगा के तहत कर्ज लेकर कराया था कुएं का निर्माण और उसी में कूदकर किसान ने दे दी जान। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
रांची। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में आर्थिक संकट में डूबे एक किसान ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के संबंध में बताते चलें कि चान्हो थाना क्षेत्र के पतरातू गांव निवासी 45 वर्षीय किसान लखन महतो ने मनरेगा के तहत कुएं का निर्माण कराया था और पिछले कुछ महीनों से भुगतान के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रहा था, लेकिन राशि भुगतान नहीं होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। वहीं मृतक लखन महतो के परिजनों ने बताया कि लखन महतो शुक्रवार सुबह से गायब था और शाम को जब घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन रातभर उसका कुछ पता नहीं चला आज शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश उसी कुएं में देखी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलि मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बता दें कि यह वहीं कुआं है जिसे बनवाने के लिए उसने दिन-रात एक कर दिया था। इस कुएं के निर्माण के लिए उसने गांव के ही कुछ लोगों व परिजनों से कर्ज लिया था, लेकिन कर्ज नहीं लौटा पाने के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही मनरेगा के तहत कुंआ का निर्माण हो चुका था, लेकिन रकम भुगतान नहीं होने से वह कइ दिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। बताते चलें कि मृतक अपने पीछे तीन बेटे, पत्नी और बूढ़ी मां को छोड़ गया है।