उद्धव सरकार में मंत्रालय का बंटवारा जानिए किसे कौन सा विभाग मिला
1 min read
उद्धव सरकार में मंत्रालय का बंटवारा जानिए किसे कौन सा विभाग मिला
NEWS TODAY :: उद्धव सरकार में मंत्रालय में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कुल 33 कैबिनेट मंत्री हैं, जिसमें से शिवसेना के 11, NCP के 12 और कांग्रेस के 10 कैबिनेट मंत्री हैं। इस तरह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा प्रस्तावित विभागों के बंटवारे की सूची को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंजूर कर लिया है। ठाकरे ने शनिवार की शाम को विभागों के बंटवारे की सूची राज्यपाल कोश्यारी को भेजी थी, जिसपर उन्होंने रविवार सुबह अपनी मंजूरी दे दी। इसी के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सामान्य प्रशासन संभालेंगे तो वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त मंत्रालय का भार मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार में कुल 10 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इन सभी कैबिनेट मंत्रियों और राज्यमंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजी थी, जिसमें इनके विभागों/विषयों/मंत्रालयों का आवंटन था। राज्यपाल कोशियारी ने इसे मंजूरी दे दी।