इलेक्शन ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों की शारीरिक जांच के लिए बोर्ड का गठन। पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
धनबाद।
इलेक्शन ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों की शारीरिक जांच के लिए बोर्ड का गठन। पढ़ें पूरी खबर…..
धनबाद। इलेक्शन ड्यूटी में लगने वाले विभागीय कर्मचारियों की शारीरिक जाँच के लिए उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
मेडिकल बोर्ड में सिविल सर्जन , जिला मलेरिया पदाधिकारी , डॉ0 राजकुमार सिंह , डॉ0 सोमा रॉय शामिल है। इन सदस्यो की एक बैठक शुक्रवार को सदर अस्पताल में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
डॉ0 राजकुमार सिंह ने बताया कि जिन भी विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी इलेक्शन में लगने वाली है। उनकी शारीरिक जाँच बोर्ड के सदस्यो के द्वारा की जायेगी।
जाँच में फिट या अनफिट का पता लगाने के बाद रिपोर्ट सम्बंधित विभाग को भेज दी जायेगी। इसी जाँच रिपोर्ट के आधार पर एक कर्मचारी की ड्यूटी इलेक्शन में लगेगी या नहीं लगेगी यह तय किया जायेगा।