इंग्लैंड रवाना होने से पहले पब्जी खेलते नजर आये भारतीय खिलाड़ी। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
मुम्बई।
इंग्लैंड रवाना होने से पहले पब्जी खेलते नजर आये भारतीय खिलाड़ी। पढ़ें पूरी खबर…….
मुम्बई। विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी बेहद आराम के मूड में दिखे। उड़ान का इंतजार करते समय अधिकतर खिलाड़ी अपने टैबलेट पर पब्जी खेलते दिखे। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें भी अपने अधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं।
इनमें युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, एमएस धोनी और भुवनेश्वर कुमार पब्जी का आनंद उठाते दिखे। इन तस्वीरों में मोहम्मद शमी के टैबलेट की स्क्रीन साफ दिख रही है, जिसमें पब्जी गेम का फुटेज भी साफ कैप्चर है।
इसी तरह एक अन्य तस्वीर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी अपने मोबाइल पर यह गेम खेलते दिख रहे हैं, जबकि महेन्द्र सिंह धोनी भी अपने टैबलेट में गेम पर ध्यान देते हुए दिखे।
इन के अलावा कुछ अन्य तस्वीरों में कप्तान विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, विजय शंकर समेत टीम के अन्य खिलाड़ी आराम से बैठकर रिलैक्स करते दिखाई दे रहे हैं।