अभियान के दूसरे दिन बच्चों को दी गयी पोलियो खुराक
1 min read
धनबाद।
अभियान के दूसरे दिन बच्चों को दी गयी पोलियो खुराक
धनबाद। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के दूसरे दिन आज धनबाद समेत पूरे राज्य में पांच साल तक के बच्चों को खुराक दी जा रही है। अभियान के तहत कल भी बच्चों को खुराक दी जायेगी। अभियान के पहले दिन कल राज्यभर के छिहतर दशमलव सात प्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गयी। रांची जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत कल उपायुक्त राय महिमापत रे ने सदर अस्पताल में बच्चों को खुराक पिलायी। शून्य से पांच साल तक के लगभग साठ लाख उन्नीस हजार बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के पहले दिन कल रांची शहरी क्षेत्र में लगभग एकसठ प्रतिशत बच्चों को खुराक दी गयी। उधर, लातेहार जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में कल पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन उपविकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर एवं बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर किया।