
न्यूज़ सुने
|
Youth immersed in river : नदी मे नहाने आए साथ युवक चार सुरक्षित एक का शव बरामद अब भी दो लापता…
NEWSTODAYJ : लातेहार जिले और पलामू जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बरवाडीह प्रखण्ड के केचकी संगम तट पर मंगलवार की सुबह हुए एक हादसे में नहाने आये तीन युवक पानी की तेज धार में बह गए। बाद में एक युवक का शव घटनास्थल से लगभग छह किलोमीटर दूर बरामद किया गया जबकि दो अन्य की खोज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डालटनगंज के रेड़मा के रहने वाले सात युवक मंगलवार की सुबह केचकी संगम में घूमने और नहाने आए थे। नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। वे भी डूबने लगे। जब तक आसपास मौजूद लोग मदद कर पाते, तीन युवक नदी की तेज धार में बह गए।
केचकी संगम में तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद, अन्य दो की तलाश जारी है चियांकी के बखारी गांव के पास ग्रामीणों के मदद से एक शव बरामद किया गया वही दो की खोज जारी है घटना की सुचना मिलते ही बरवाडीह की पुलिस ने डूबे युवकों की खोज शुरू कर दी। बाद ने घटनास्थल से लगभग छह किमी दूर पलामू में चियांकी के बखारी गांव के पास ग्रामीणों ने एक युवक के शव को बरामद किया।
यह भी पढ़े..Petrol diesel cheaper : पेट्रोल और डीजल में आज लागतार दूसरे दिन भी गिरावट…
मृत युवक की पहचान नीरज प्रसाद के रूप में की गई है। साथ बहे दो अन्य युवकों के नाम अभिनव और सोनू प्रसाद बताये गए हैं। तीनों एक ही परिवार के बताये गए हैं। जबकि उनके साथ गए आदित्य, अभिषेक व अन्य दो सुरक्षित बताये गए हैं। वही एसडीपीओ अमरनाथ ने घटनास्थल से लौट कर बताया कि घटना लगभग छह बजे सुबह की है। घटना में तीन युवक नदी में डूब कर लापता हो गए हैं। एक युवक का शव बरामद किया गया है। शेष की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े…Petrol diesel cheaper : पेट्रोल और डीजल में आज लागतार दूसरे दिन भी गिरावट…
विदित हो कि लातेहार और पलामू जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित केचकी एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है। इस स्थान पर औरंगा नदी कोयल में मिल जाती है।वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है वही मृतक के चाचा अश्विनी कुमार गुप्ता ने बताया सुबह बच्चे टहलने को लेकर घूमने निकले हुवे थे हमलोगों को कोई जानकारी नही थे कि बच्चे नदी मैं नहाने जा रहे है वही घटनास्थल काफी भीड़ लग गयी थी।