Jharkhand News : गिरिडीह,हजारीबाग और धनबाद के रहने वाले 19 मजदूरों का श्रीलंका में फंसे होने का वीडियो आया सामने,वतन वापसी का लगया गुहार
1 min read
Views :4321
NEWSTODAYJ : झारखंड राज्य के गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद के रहने वाले 19 मजदूरों ने श्रीलंका में फंसे हुए हैं। मजदूरों ने वतन वापसी की गुहार लगाई हैं।सोशल मीडिया के माध्यम से सभी मजदूरों ने भारत सरकार व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है।यह संदेश भरा वीडियो सोमवार को सामने आया है। मजदूर कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी में काम करते हैं।
यह भी पढ़ेंDhanbad News : नवजात शिशु को चूहों ने कुतरा, SNMMCH अस्पताल में NSIU में इलाजरत
कंपनी द्वारा पिछले तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। मालूम हो कि पिछले गुरुवार को मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों में से 10 मजदूरो की वापसी हुई है। जबकि 20 मजदूर अभी भी मलेशिया में ही हैं।