
Tribute : रामकृष्ण परमहंस को पुण्यतिथि के मौके पर सीएम ममता ने दी श्रद्धांजलि…
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद कर श्रद्धांजलि दी है। रविवार को उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है।
- स्वामी रामकृष्ण थे मानवता के पुजारी रामकृष्ण परमहंस भारत के एक महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक थे। इन्होंने सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया।
NEWSTODAYJ : कोलकाता। स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस को पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद कर श्रद्धांजलि दी है। रविवार को उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है। इसमें सीएम ने लिखा है कि पुण्यतिथि के मौके पर महान संत रामकृष्ण परमहंस को याद कर श्रद्धांजलि दे रही हूं।
यह भी पढ़े…Prime tweet : पीएम मोदी ने ट्वीट कर सीएम को जन्मदिन की बधाई दी , मिला यह जवाब…
स्वामी रामकृष्ण थे मानवता के पुजारी रामकृष्ण परमहंस भारत के एक महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक थे। इन्होंने सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया। उन्हें बचपन से ही विश्वास था कि ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं अतः ईश्वर की प्राप्ति के लिए उन्होंने कठोर साधना और भक्ति का जीवन बिताया।
Tribute to Sri Ramakrishna Paramhansa on his death anniversary
শ্রী শ্রী রামকৃষ্ণ পরমহংসের তিরোধান দিবসে জানাই প্রণাম
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 16, 2020
स्वामी रामकृष्ण मानवता के पुजारी थे। साधना के फलस्वरूप वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि संसार के सभी धर्म सच्चे हैं और उनमें कोई भिन्नता नहीं। वे ईश्वर तक पहुँचने के भिन्न-भिन्न साधन मात्र हैं।