
न्यूज़ सुने
|
Tribute :स्व०दुर्गा सोरेन की मनाई गई 52वीं जयंती:मुख्यमंत्री ने दी श्रंद्धाजलि…
NEWSTODAYJ रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत दुर्गा सोरेन की 52वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया l मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े ” दादा ” के इस दुनिया मे नहीं होने से जो खालीपन आया है उसकी भरपाई नही हो सकती है l वे किसी परिचय के मोहताज कभी नहीं रहे l उनकी कमी हमेशा खलेगी lवे आज हमारे बीच नहीं है , लेकिन उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे l
यह भी पढ़े…Dhanbad News : झारखंड निषाद विकास संघ ने विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को ज्ञापन सौंपा…
वे हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे।झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में भी दिवंगत दुर्गा सोरेन ने अहम भूमिका निभाई थी।उनकी नेतृत्व क्षमता बेहतरीन थी।वे युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे।झारखंड के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे।
झारखण्ड आंदोलन के वीर क्रांतिकारी सिपाही, झामुमो परिवार की शान मेरे प्रिय दादा, स्व श्री दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर शत-शत नमन।
वीर दुर्गा सोरेन अमर रहें। pic.twitter.com/L6IKnqK27N
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) September 10, 2020
लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होती थी l मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सोच और सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने के लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है l