Sports: पैरालंपिक खेलों में खिलाडियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन,पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 मेडल किया इंडिया के नाम
1 min read
NEWSTODAYJ_Sports:भारत ने इस बार के पैरालंपिक खेलों में ना सिर्फ अपने सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि पदकों की संख्या के मामले में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत को इस बार रिकॉर्ड पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 मेडल मिले। भारत ने इससे पहले 1972 से अब तक सभी पैरालंपिक खेलों में कुल मिलाकर 12 पदक जीते थे।
यह भी पढ़े….Sports: नए अंदाज में दिखे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी, बालों को दिया नया हेयर स्टाइल
टोक्यो मेंं आयोजित पैरालंपिक खेलों का समापन आज हो गया। भारत ने आखिरी दिन भी अपने खाते में एक स्वर्ण समेत दो पदक जोड़े। भारत के लिहाज से इस बार का पैरालंपिक कई मायनों में यादगार बन गया है। भारत ने इस बार ना सिर्फ अपने सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि पदकों की संख्या के मामले में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत को इस बार रिकॉर्ड पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 मेडल मिले। भारत ने इससे पहले 1972 से अब तक सभी पैरालंपिक खेलों में कुल मिलाकर 12 पदक जीते थे।
बात करें आखिरी दिन के भारत के प्रदर्शन की तो, आज उसे बैडमिंटन में दो पदक मिले। इसमें कृष्णा नागर ने स्वर्ण तो सुहास यथिराज ने रजत पदक अपने नाम किया। ऐस में आइए जानते हैं पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा।